क्या हल्दी से पीलिया होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:39

Health Tips: हल्दी का ज्यादा सेवन करना इन लोगों के लिये हो सकता है घातक

Health Tips: Excessive consumption of turmeric can be Harmful effects and danger of eating
Health Tips: हल्दी का सेवन करना हितकारी ही नहीं होता बल्कि हानिकारक भी होता है. हम जानते हैं की हल्दी स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होती है. लेकिन कुछ स्थिती में हल्दी मनुष्य के शरीर के लिये नुकसानदायक हो सकती है. आप को बता दें कि हल्दी का ज्यादा सेवन करने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है.

पीलिया (Jaundice) में ना करें सेवन जिन लोगों को पीलिया (Jaundice) होता है वो हल्दी का सेवन करने से दूर रहें. पीलिया में हल्दी का सेवन करने से बीमारी अत्यधिक हानिकारक होती है. जिससे पीलिया ठीक होना मुश्किल हो जाता है. पीलिया ठीक होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर हल्दी का सेवन कर सकते हैं.

पथरी में घातक अगर किसी को पथरी है तो हल्दी का सेवन ना करें. खासकर उऩ लोगों के लिए जिनके पित्ताशय में पत्थरी हो, इससे पित्ताशय में पत्थरी बढ़ने का खतरा रहता है.

रक्तस्त्राव में समस्या अगर आपका रक्त पहले से ही पतला है तो हल्दी उसे और पतला कर देगी. जिससे शरीर में दिक्कत आ जाएगी. नाक से अचानक खून आना या रक्तस्त्राव से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है. हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. क्योंकि हल्दी खून का थक्का जमने की प्रक्रिया को धीमा करती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info